महा सम्मेलन
आरंभिक संदेश
अप्रैल 2022 महा सम्मेलन


आरंभिक संदेश

हम इस विशेष सत्र में परमेश्वर की बेटियों के विषयों और उनके संगठनों पर ध्यान केंद्रित करके उनका सम्मान करते हैं।

मेरी प्यारी बहनों, आज हम इस विशिष्ट महिला महा सम्मेलन के सत्र की शुरुआत कर रहे हैं, मुझे प्रथम अध्यक्षता का यह आरंभिक संदेश देते हुए खुशी हो रही है।

हमारे शनिवार सत्रों का इतिहास अलग-अलग उद्देश्यों और अलग-अलग दर्शकों के लिए रहा है। आज शाम हम उस इतिहास में नया अध्याय जोड़ रहे हैं जब हम निकट भविष्य के लिए एक नए उद्देश्य और प्रक्रिया को आरंभ करते हैं। यीशु मसीह का सुसमाचार बदलता नहीं है। सुसमाचार सिद्धांत बदलता नहीं है। हमारे व्यक्तिगत अनुबंध बदलते नहीं हैं। लेकिन इन वर्षों में, अपने संदेशों को प्रसारित करने के लिए हम जो सभाएं करते हैं, वे अवश्य बदलती हैं और बहुत संभावना है कि ये वर्षों तक बदलती रहेंगी।

आज शनिवार शाम की यह सभा किसी संगठन की नहीं, बल्कि महा सम्मेलन का सत्र है। महा सम्मेलन के सभी सत्रों की तरह, इसकी योजना, वक्ताओं और संगीत को प्रथम अध्यक्षता द्वारा अधिकृत किया गया है।

हमने इस सत्र का संचालन करने के लिए, सहायता संस्था की महा अध्यक्षता की अध्यक्षा जीन बी. बिंघम से कहा है। भविष्य में शनिवार शाम के सत्र गिरजे के अन्य जरनल अधिकारियों में से किसी एक के द्वारा संचालित किया जाएगा, जैसे सहायता संस्था, युवतियों और प्राथमिक की महा अध्यक्षताओं के सदस्य को, प्रथम अध्यक्षता द्वारा अधिकृत किया जाएगा।

आज रात इस शनिवार शाम के महा सम्मेलन का सत्र अंतिम-दिनों की संत महिलाओं के विषयों पर केंद्रित होगा। इसमें अंतिम-दिनों के संतो का यीशु मसीह का गिरजे का सिद्धांत, गिरजे की नीतियां जो विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित हैं, और संगठनों की सामान्य जिम्मेदारियां और कार्य जिनमें गिरजे की महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। हालांकि इस सत्र को महा सम्मेलन के सभी सत्रों की तरह दुनिया भर के दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाता है, इस सत्र में उपस्थित होने के लिए दर्शकों में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं और लड़कियां को आमंत्रित किया गया है। हमने कुछ पौरोहित्य मार्गदर्शको को भी शामिल किया है जो भाग लेने वाले संगठनों की अध्यक्षता करते हैं।

हम यहां जो शुरुआत कर रहे हैं वह प्रभु के विश्वव्यापी गिरजे के मार्गदर्शन और वर्तमान में उपलब्ध संचार साधनों के अनुकूल है। यीशु मसीह के सुसमाचार का सिद्धांत सभी के लिए है, इसलिए यह हमारा प्रमुख उद्देश्य कि इन संदेशों को सभी लोगों के लिए प्रकाशित किया जाए। हम इस विशेष सत्र में परमेश्वर की बेटियों के विषयों और उनके संगठनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनका सम्मान करते हैं।

हम आभारी हैं उस प्रसारण तकनीक के जो अब गिरजे के मार्गदर्शकों को दूरस्थ भाग ले रहे विशिष्ट दर्शकों को संबोधित करके विस्तृत प्रशिक्षण संचालित करने की क्षमता देती है। हम इस बात का भी स्वागत करते हैं कि वर्तमान में यात्रा के अवसर बढ़ रहे हैं। यह हमें गिरजे के मार्गदर्शकों को आमने-सामने आवश्यक मार्गदर्शन प्रशिक्षण संचालित करने के लिए नियमित रूप से भेजना संभव करता है।

यह प्रभु यीशु मसीह का कार्य है। हम उसके सेवक हैं, उसकी पवित्र आत्मा के द्वारा निर्देशित किए जाते है। हम इन संगठनों के मार्गदर्शकों और उन विश्वसनीय महिलाओं और लड़कियों पर अपने प्रभु की आशीष का आह्वान करते हैं जो इन संगठनों में और उनके व्यक्तिगत जीवन में प्रभु की सेवा करती हैं। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।